Odisha: ओडिशा के मयूरभंज में ट्रक पलटने से छह की मौत, नौ घायल
मयूरभंज जिले में भारी बारिश के बीच बुधवार को एक ट्रक के पलट जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
बारिपदा (ओडिशा), 24 जनवरी : मयूरभंज जिले में भारी बारिश के बीच बुधवार को एक ट्रक के पलट जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि दुर्घटना सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर धरसुनी घाट इलाके में हुई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चालक मौके से भाग गया. यह भी पढ़ें : Jharkhand: वृद्ध सास या दादी सास की सेवा करना विवाहित महिला का कर्तव्य- झारखंड हाईकोर्ट
उन्होंने बताया कि घायलों को बारिपदा के पंडित राघुनाथ मुर्मू (पीआरएम) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2024 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

