देश की खबरें | ऑटो और ट्रक की भिड़ंत में छह लोग की मौत, पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिल मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर बुधवार को ढीमरखेडा के पास एक सवारी ऑटो और ट्रक की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। मृतकों में दो महिलाएं तथा एक बालिका शामिल है।

कटनी, (मप्र) आठ जुलाई जिल मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर बुधवार को ढीमरखेडा के पास एक सवारी ऑटो और ट्रक की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। मृतकों में दो महिलाएं तथा एक बालिका शामिल है।

पुलिस प्रवक्ता डॉ अवनीश कुमार ने बुधवार को बताया कि झिर्री गांव के करीब 10-12 लोग एक सवारी ऑटो से खमतरा गांव के साप्ताहिक बाजार में जा रहे थे। ऑटो में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे।

यह भी पढ़े | टीवी अभिनेता सुशील गौड़ा ने की आत्महत्या: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर को ऑटो की सामने से आ रहे ट्रक से सीधी भिंडत हो गयी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गये और पांच लोग घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद कटनी के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान ऑटो चालक अनिल यादव (26), श्याम बाई (60) बाल स्वरुप बैरागी (46) संत राम सिंह (25) सरिता सिंह (17) और जमुनिया बाई (50) के तौर पर हुई है। सभी मृतक और घायल झिर्री और डुडहा गांव के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़े | Flipkart और Amazon जैसी कंपनियों पर ऑनलाइन बेची जाने वाली वस्तुओं का स्रोत बताना हुआ अनिवार्य.

कुमार ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

इसबीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख: व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। चौहान ने कहा कि उन्होंने पीड़ित परिवारों को सहायता के लिये जिला प्रशासन को निर्देश दिये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस