एजेंसी न्यूज

Gujarat: वडोदरा के पास एक बस के ट्रेलर से टकराने से छह लोगों की मौत, 15 अन्य घायल

गुजरात के वडोदरा शहर की बहारी सीमा पर अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बस के ट्रेलर (मालवहन के लिये इस्तेमाल होने वाला ट्रक) से टकराने से छह लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 15 अन्य लोग घायल हो गए.

Gujarat: वडोदरा के पास एक बस के ट्रेलर से टकराने से छह लोगों की मौत, 15 अन्य घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

वडोदरा (गुजरात), 18 अक्टूबर : गुजरात के वडोदरा शहर की बहारी सीमा पर अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बस के ट्रेलर (मालवहन के लिये इस्तेमाल होने वाला ट्रक) से टकराने से छह लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 15 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ, जब लग्ज़री बस राजस्थान से सूरत (गुजरात) की ओर जा रही थी.

पाणीगेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर ‘ओवरटेक’ करने की कोशिश में बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें : राजीव गांधी हत्याकांड की जांच के लिए गठित एमडीएमए को केंद्र ने भंग किया

पुलिस उपायुक्त (जोन-3) यशपाल जगनिया ने बताया कि हादसे में छह यात्रियों की जान चली गई, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए. उन्होंने कहा, ‘‘चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.’’ पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में एक बच्चा, एक महिला और चार पुरुष हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2022 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).