एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत, 11 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा में सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत, 11 घायल

बारीपदा/बलांगीर (ओडिशा), 15 सितंबर ओडिशा में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बलांगीर जिले के मधियापाली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 26 पर रविवार सुबह एक वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने दोनों को खून से लथपथ देखा और पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि दोनों को बलांगीर स्थित भीमा भोई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मयूरभंज जिले में शनिवार को दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि बारीपदा शहर के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर पलबनी के निकट मोटरसाइकिल की ट्रक से टक्कर हो जाने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान विकास मोहंता (25) और मीतू मोहंता (26) के रूप में हुई है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एक अन्य हादसे में बारीपदा-लुलुंग मार्ग पर खासडीहा के निकट एक तेज रफ्तार वाहन के सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा जाने से चालक और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए।

मृतकों की पहचान चालक भुबन सिंह (40) और जयंत सिंह (30) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि घायल यात्रियों को बारीपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि जिले की पुलिस ने दो मामले दर्ज कर लिए हैं और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2024 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).