देश की खबरें | उप्र में युवती के यौन उत्पीड़न को लेकर हुए संघर्ष में छह जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में 18 वर्षीय युवती के यौन उत्पीड़न को लेकर दो समूहों में हुए पथराव में कम से कम छह लोग जख्मी हो गए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर (उप्र), 14 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में 18 वर्षीय युवती के यौन उत्पीड़न को लेकर दो समूहों में हुए पथराव में कम से कम छह लोग जख्मी हो गए हैं।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार को तब हुई जब एक व्यक्ति युवती के घर में घुस गया। युवती उस समय सो रही थी। व्यक्ति ने कथित रूप से युवती का यौन उत्पीड़न किया। घटना के समय उसके माता-पिता दूसरे कमरे में थे।

यह भी पढ़े | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- कोई वायरस हमारे सशस्त्र बलों को ड्यूटी करने से नहीं रोक सकता, हमारे जवानों ने बहादुरी से चीन की सेना को खदेड़ा.

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिवार के इसका विरोध किया लेकिन और लोगों के वहां जुट जाने से हिंसक संघर्ष शुरू हो गया।

उन्होंने बताया कि दोनों समूहों ने एक दूसरे पर पथराव किया जिसमें कम से कम छह लोग जख्मी हो गए।

यह भी पढ़े | CGPSC State Service Exam 2021: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रजिस्ट्रेशन शुरू, आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर ऐसे करें अप्लाय.

उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

क्षेत्राधिकारी वी शंकर त्रिपाठी के मुताबिक, पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 14 अन्य को नामज़द किया है। इसके अलावा कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

उन्होंने बताया कि गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now