देश की खबरें | बीडब्ल्यूएफ जूनियर रैंकिंग में छह भारतीय शीर्ष 10 में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. युवा शटलर वरूण कपूर और समिया इमाद फारूकी ने बीडब्ल्यूएफ की ताजा जूनियर विश्व रैंकिंग में अपने अपने वर्गों में करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैकिंग हासिल की। विश्व रैंकिंग में महिला और पुरुष वर्ग में पांच भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एकल में शीर्ष 10 में शामिल हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी युवा शटलर वरूण कपूर और समिया इमाद फारूकी ने बीडब्ल्यूएफ की ताजा जूनियर विश्व रैंकिंग में अपने अपने वर्गों में करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैकिंग हासिल की। विश्व रैंकिंग में महिला और पुरुष वर्ग में पांच भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एकल में शीर्ष 10 में शामिल हैं।

वरूण ने पुरूष एकल खिलाड़ियों में चार जबकि समिया ने महिला वर्ग में छह स्थान की छलांग लगायी।

वरूण का पिछला साल शानदार रहा था जिसमें उन्होंने नवंबर 2020 में पुर्तगाल अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अपना छठा जूनियर खिताब जीता था।

सत्रह वर्षीय समिया ने भी पिछले साल जूनियर सर्किट पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष हेमंत बिस्व शर्मा ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इतने सारे जूनियर खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं, यह देखकर अच्छा लग रहा है। अभी शीर्ष 20 में 10 भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं। यह रैंकिंग उन्हें और कठिन मेहनत करने के लिये निश्चित रूप से प्रेरित करेगी। ’’

बीडब्ल्यूएफ ने 17 मार्च 2020 को कोविड-19 महामारी के चलते विश्व जूनियर रैंकिंग बंद कर दी थी।

हालांकि कुछ अंतरराष्ट्रीय जूनियर टूर्नामेंट के शुरू होने से बीडब्ल्यूएफ ने विश्व जूनियर रैंकिंग में पिछले हफ्ते के अंक काटे बिना अंतरराष्ट्रीय जूनियर टूर्नामेंट के नतीजे जोड़ने का फैसला किया।

पुरूष वर्ग में शीर्ष 10 में वरूण एकमात्र भारतीय हैं जबकि महिला वर्ग में तीन अन्य भारतीय - तसनीम मीर (4), तृसा जॉली (8) और अदिति भट्ट (10) - भी शीर्ष 10 सूची में शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान