देश की खबरें | बीस साल की एक महिला के साथ बलात्कार के आरोप में दो नाबालिग समेत छह धरे गये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे में देहू रोड पर 20 साल की एक महिला से कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के साथ ही दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुणे, दो जून महाराष्ट्र के पुणे में देहू रोड पर 20 साल की एक महिला से कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के साथ ही दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों ने जनवरी से कई बार इस महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। वे ऐसा करने के लिए उसे उनमें से एक के साथ उसके अंतरंग वीडियो जारी करने की धमकी देते थे, जिसके साथ महिला का संबंध था।
महिला ने अपने एक रिश्तेदार को सारी बात बतायी, फिर यह मामला सामने आया।
अधिकारी ने बताया कि चार गिरफ्तार आरोपी 19 से 32 साल तक की उम्र के हैं जबकि हिरासत में लिये गये किशोर 15 साल के हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ महिला का आरोपियों में से एक के साथ संबंध था। एक आरोपी ने उसे धमकी दी कि वे उसका अंतरंग वीडियो जारी कर देंगे और फिर उन सभी ने उसके साथ बार बार बलात्कार किया।’’
इस संबंध में भादंसं और अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2021 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

