एजेंसी न्यूज

Animal Cruelty in Odisha: भुवनेश्वर में 6 कुत्तों को जहर देकर मार डालने का मामला, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

भुवनेश्वर में अज्ञात लोगों ने छह कुत्तों को कथित तौर पर खाने में जहर दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने जानकारी दी. घटना सोमवार को मैत्री विहार थाना क्षेत्र के चंद्रशेखरपुर इलाके में हुई और एक पशु अधिकार कार्यकर्ता ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Animal Cruelty in Odisha: भुवनेश्वर में 6 कुत्तों को जहर देकर मार डालने का मामला, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कुत्ते (Photo Credit: Twitter/@prasadbolex )

भुवनेश्वर/ बेहरामपुर (ओडिशा), 4 अप्रैल : भुवनेश्वर (Bhubaneswar) में अज्ञात लोगों ने छह कुत्तों को कथित तौर पर खाने में जहर दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने जानकारी दी. घटना सोमवार को मैत्री विहार थाना क्षेत्र के चंद्रशेखरपुर इलाके में हुई और एक पशु अधिकार कार्यकर्ता ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

‘पीपुल फॉर एनिमल्स’ के जीवन बी. दास ने शिकायत में कहा कि ऐसा संदेह है कि कुत्तों को जहर मिला हुआ खाना खिलाया गया है. शिकायत के अनुसार, ‘‘ कुत्तों की हत्या गैरकानूनी है और इसमें सजा व जुर्माना दोनों का प्रावधान है. ’’ मैत्री विहार थाने के प्रभारी प्रियदर्शिनी नंदा ने बताया कि इलाके लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मनोनीत होने के बाद एएमयू के कुलपति ने इस्तीफा दिया

इस बीच, बेहरामपुर में एक स्कूटी के पीछे कुछ कुत्तों के दौड़ने से दोपहिया वाहन अनियंत्रित हो गया तथा सड़क के किनारे खड़ी एक कार से टकरा गया. हादसे में स्कूटी पर सवार दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2023 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).