देश की खबरें | बरेली में सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या के मामले में छह दोषियों को उम्र कैद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली की एक अदालत ने एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के मामले में छह लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।

बरेली (उप्र), सात फरवरी बरेली की एक अदालत ने एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के मामले में छह लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) स्वतन्त्र कुमार पाठक ने बताया कि 2001 में क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में निरंजन लाल और भगवान दास के खिलाफ एक किशोरी से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था और इस मामले में दोनों जेल भी गए थे।

उन्होंने बताया कि इसी मुकदमे की रंजिश को लेकर पांच नवंबर 2008 को निरंजन लाल, भगवान दास और उनके साथी रामेश्वर दयाल, पप्पू, बादल और कुंवर सेन ने पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।

पाठक ने बताया कि अगले दिन युवती का शव अर्द्धनग्न अवस्था में निरंजन लाल के खेत में पाया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आठ नवंबर 2008 को सभी छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

एडीजीसी ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अदालत) राकेश त्रिपाठी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बृहस्पतिवार को सभी आरोपियों निरंजन लाल, भगवान दास और उनके साथियों रामेश्वर दयाल, पप्पू, बादल और कुंवर सेन को दुष्कर्म और हत्या के लिए दोषी करार देते हुए उम्र कैद और 65-65 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर