देश की खबरें | मप्र में भारी बारिश के कारण अलग-अलग हादसों में छह बच्चों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में भारी बारिश के कारण शनिवार को हुए अलग-अलग हादसों में छह बच्चों की मौत हो गयी जबकि बैतूल जिले में 12 वर्षीय बालक बाढ़ के पानी में बह गया। उसकी तलाश जारी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 29 अगस्त मध्यप्रदेश में भारी बारिश के कारण शनिवार को हुए अलग-अलग हादसों में छह बच्चों की मौत हो गयी जबकि बैतूल जिले में 12 वर्षीय बालक बाढ़ के पानी में बह गया। उसकी तलाश जारी है।

कटनी की उप मंडल अधिकारी (एसडीएम) सपना त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार दोपहर उमरीपान थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनहरा गांव में बारिश के चलते मकान की दीवार गिरने से सड़क पर खेल रहे चार बच्चों की घटनास्थल पर ही मलबे में दमकर मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Unlock 4 Guidelines: अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी, मेट्रो ट्रेन, ओपन थियेटर्स, अंतर्राष्ट्रीय यात्राएं, धार्मिक आयोजनों को मंजूरी- यहां चेक करें पूरी लिस्ट.

उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण मिट्टी से बनी दीवार कथित तौर पर कमजोर हो गयी थी।

एसडीएम ने बताया कि मृतकों में एक लड़का और तीन लड़कियां हैं, सभी की उम्र आठ साल से कम है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित.

पुलिस ने बताया कि एक अन्य हादसे में छतरपुर जिले गौरीहार थाना क्षेत्र के परई गांव में कृषि क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जमा पानी में डूबने से शनिवार को 9 और 14 साल की दो बहनों की मौत हो गयी। दोनों बकरियां चराने गईं थीं तभी उनमें से एक पानी में फिसल गई और डूबने लगी। दूसरी लड़की भी अपनी बहन को बचाने के प्रयास में डूब गई।

एक अन्य घटना में बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के तहत बानूर गांव में 12 वर्षीय बालक शनिवार सुबह को नाले के पानी के तेज बहाव में बह गया। बालक सुबह खेतों से दूध लेकर घर लौट रहा था।

पुलिस ने बताया कि राज्य आपदा अनुक्रिया दल (एसडीआरएफ) का दल लड़के की तलाश कर रहा है लेकिन फिलहाल उसका पता नहीं चल सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\