देश की खबरें | पाकिस्तानी आतंकवादी हरविंदर रिंदा के छह सहयोगी गिरफ्तार : पंजाब पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है।

चंडीगढ़, 31 अगस्त पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि ये आरोपी पंजाब में ''सनसनीखेज अपराधों'' को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने उनके पास से पांच पिस्तौल के साथ कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार लोगों की पहचान रोशन कुमार, सौरभ कुमार, विक्रम कुमार, अमरिंदर सिंह उर्फ बिल्ली, अर्शवीर सिंह और सन्नी के रूप में हुई हैं। सभी पटियाला के रहने वाले हैं।

यादव ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सभी आरोपी शख्स हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती, डकैती, अंतर-राज्यीय गोलीबारी कांड सहित आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस ने विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई की और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रमोद बान के नेतृत्व में गैंगस्टर रोधी कार्य बल (एजीटीएफ) के अधिकारियों ने जीरकपुर इलाके से सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्तौल के साथ 20 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस को पटियाला में हुए दोहरे हत्याकांड में संलिप्तता के लिए आरोपी अर्शवीर सिंह की तलाश थी।

एजीटीएफ के सहायक महानिरीक्षक संदीप गोयल ने बताया कि अर्शवीर और सन्नी को जनवरी 2023 में दिल्ली से पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पकड़ा था और उनके पास से 18 पिस्तौलें बरामद की गईं थीं। गोयल ने बताया कि जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपियों ने फिर से अवैध गतिविधियां शुरू कर दीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू