विदेश की खबरें | इमरान खान के छह सहयोगियों के नाम ‘स्टॉप लिस्ट’ में शामिल : खबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान के छह प्रमुख सहयोगियों के नाम पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी ने एक ‘स्टॉप लिस्ट’ में डाले हैं, ताकि उन्हें देश छोड़ने से रोका जा सके। सोमवार को स्थानीय मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई।

इस्लामाबाद, 11 अप्रैल अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान के छह प्रमुख सहयोगियों के नाम पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी ने एक ‘स्टॉप लिस्ट’ में डाले हैं, ताकि उन्हें देश छोड़ने से रोका जा सके। सोमवार को स्थानीय मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई।

‘जियो न्यूज’ की खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने रविवार को संयुक्त विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के जरिए खान को प्रधानमंत्री पद से हटाने के बाद छह लोगों के नाम ‘स्टॉप लिस्ट’ में डाल दिए।

इस सूची में नाम होने से ये छह लोग बिना अनुमति के विदेश यात्रा नहीं कर पाएंगे।

खबर के अनुसार, खान के पूर्व प्रधान सचिव आजम खान, राजनीतिक संवाद पर पूर्व विशेष सहायक शाहबाज गिल, आंतरिक एवं जवाबदेही मामलों के पूर्व सलाहकार शहजाद अकबर, पंजाब के महानिदेशक गौहर नफीस और संघीय जांच एजेंसी (पंजाब क्षेत्र) के महानिदेशक मोहम्मद रिजवान के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सोशल मीडिया प्रमुख अर्सलान खालिद का नाम भी सूची में डाला गया है।

एफआईए ने 2003 में अवांछित लोगों को देश छोड़ने की कोशिश करने से रोकने के लिए ‘स्टॉप लिस्ट’ की एक प्रणाली शुरू की थी, क्योंकि किसी का नाम ‘एग्जिट कंट्रोल लिस्ट’ (ईसीएल) में डालने में काफी समय लगता है। ईसीएल में शामिल लोगों के पाकिस्तान छोड़ने पर प्रतिबंध होता है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार के प्रमुख इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से बचने के उनके कई प्रयासों के बावजूद, संयुक्त विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया और 342 सदस्यों में से 174 ने उन्हें बाहर करने के लिए वोट दिया।

खान (69), देश के इतिहास में सदन में विश्वास खोने के बाद सत्ता से बाहर हुए पहले प्रधानमंत्री हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है