एजेंसी न्यूज

नोएडा के बादलपुर में अवैध रूप से बालू खनन करने वाले छह गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा के बादलपुर इलाके में बालू का अवैध रूप से खनन करने के मामले में मंगलवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

नोएडा के बादलपुर में अवैध रूप से बालू खनन करने वाले छह गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नोएडा, 8 जून : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा के बादलपुर इलाके में बालू का अवैध रूप से खनन करने के मामले में मंगलवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

बादलपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि अवैध बालू खनन के बारे में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने राजतपुर गांव के पास से आज सुबह फुरकान, हरीश, अमित नागर, प्रदीप, ओमबीर तथा सुनील समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें : केंद्र आरडब्ल्यूए को टीकाकरण कैंप संचालित करने की अनुमति देने पर विचार करे : उच्च न्यायालय

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने चार ट्रैक्टर ट्रॉली तथा एक जेसीबी मशीन बरामद की है. उनके अनुसार, पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग कई दिनों से अवैध रूप से बालू का खनन कर रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2021 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).