देश की खबरें | सिवनकुट्टी ने विजयन की बेटी के खिलाफ एसएफआईओ की कार्रवाई पर बिनॉय विश्वम के रुख के खिलाफ आवाज उठाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी सिवनकुट्टी ने शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी के खिलाफ एसएफआईओ की कार्रवाई और राज्य में ‘पीएमश्री’ योजना के कार्यान्वयन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की राज्य इकाई के सचिव बिनॉय विश्वम की टिप्पणी की आलोचना की।

तिरुवनंतपुरम, 12 अप्रैल केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी सिवनकुट्टी ने शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी के खिलाफ एसएफआईओ की कार्रवाई और राज्य में ‘पीएमश्री’ योजना के कार्यान्वयन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की राज्य इकाई के सचिव बिनॉय विश्वम की टिप्पणी की आलोचना की।

विश्वम ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि विजयन की बेटी वीणा की कंपनी के खिलाफ गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) की कार्रवाई एलडीएफ (वाम लोकतांत्रिक मोर्चा) से संबंधित नहीं है।

उन्होंने यह बात संवाददाताओं के सवालों का जवाब में कही थी। उनसे पूछा गया था कि वीणा के खिलाफ एसएफआईओ की कार्रवाई पर भाकपा का क्या रुख है और क्या वह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के इस रुख से सहमत है कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित थी।

भाकपा के राज्य सचिव ने कहा था कि पार्टी केरल के मुख्यमंत्री के साथ है, लेकिन वीणा और उनकी कंपनी के खिलाफ मामला एक अलग मसला है, जिसका एलडीएफ से कोई लेना-देना नहीं है।

विश्वम ने यह भी संकेत दिया था कि भाकपा को ‘पीएम श्री’ योजना के कार्यान्वयन के संबंध में आपत्ति है। इस योजना का उद्देश्य 14,500 से अधिक ‘पीएम श्री’ स्कूलों को विकसित करने के साथ-साथ देश में शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे में सुधार करना है।

भाकपा के राज्य सचिव ने कहा था कि उनकी पार्टी इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का हिस्सा मानती है, जिसका एलडीएफ विरोध करता है।

विश्वम की दलीलों को खारिज करते हुए सिवनकुट्टी ने शनिवार को कहा कि भाकपा के राज्य सचिव को ‘‘वीणा के मामले को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह इससे निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं।’’

मंत्री ने मामले को "राजनीति से प्रेरित" भी करार दिया और कहा कि एलडीएफ और माकपा इस मामले में मुख्यमंत्री का पूरा समर्थन करते हैं।

उन्होंने विश्वम पर यह कहते हुए भी हमला किया कि भाकपा नेता "अब सोचते हैं कि हमें पिनराई विजयन नीत सरकार नहीं कहना चाहिए" और बताया कि प्रशासन को "एलडीएफ नेता पिनराई विजयन नीत सरकार" के रूप में संदर्भित किया जाता है।

सिवनकुट्टी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कैबिनेट एजेंडे में भी इसका उल्लेख किया गया है। अगर बिनॉय विश्वम मुख्यमंत्री बनते हैं तो भी ऐसा होगा। इसलिए, ईर्ष्या की कोई जरूरत नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान