एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को खुलने देने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं : मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य में स्थिति विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कक्षाओं की अनुमति देने के उपयुक्त नहीं है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को खुलने देने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं : मंत्री
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, छह अक्टूबर महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य में स्थिति विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कक्षाओं की अनुमति देने के उपयुक्त नहीं है।

सामंत ने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: रामदास अठावले ने की 5 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा, कहा-पीड़िता के भाई को मिले क्लास 3 की नौकरी.

बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भौतिक कक्षाओं का संचालन करना उपयुक्त नहीं है। हमने शैक्षणिक संस्थानों को विद्यार्थियों से विकासशुल्क नहीं वसूलने का भी निर्देश दिया है क्योंकि भौतिक कक्षाएं नहीं लग रही हैं।’’

महाराष्ट्र सरकार ने 30 सितंबर को जारी अपने नवीनतम लॉकडाउन दिशानिर्देशों में कहा कि राज्य में विद्यालय, महाविद्यालय तथा अन्य शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान बंद ही रहेंगे।

यह भी पढ़े | Mumbai: एंटी नारकोटिक्स सेल की बांद्रा वेस्ट में बड़ी कार्रवाई, 42 किलो गांजा के साथ एक शख्स को दबोचा.

अर्थव्यवस्था को बहाल करने के लिए अपनी अनलॉक प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार ने कुछ वाणिज्यिक गतिविधियों को कोविड-19 रोकथाम नियमों का अनुपालन करते हुए कामकाज बहाल करने अनुमति दी जबकि शैक्षणिक संस्थानों को बंद ही रहने का निर्देश दिया गया।

राज्य में विद्यालय एवं महाविद्यालय तब से बंद है जब इस साल मार्च में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था।

वैसे कई शैक्षणिक संस्थान नये अकादमिक सत्र के तहत ऑनलाइन कक्षाएं लगा रहे हैं और परीक्षाएं ले रहे हैं।

सोमवार तक महाराष्ट्र में कोविड-19 के 14,53,653 मामले आए तथा 38,347 लोगों ने इस महामारी से जान गंवायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2020 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).