जरुरी जानकारी | सीतारमण ने कहा, वह चीन की बात करने की जगह भारत की कहानी सुनाना पसंद करेंगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि वह चीन की बात करने की जगह 'भारत की कहानी सुनाना पसंद करेंगी।' गौरतलब है कि चीन में इस समय आर्थिक नरमी देखी जा रही है।
नयी दिल्ली, 25 अगस्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि वह चीन की बात करने की जगह 'भारत की कहानी सुनाना पसंद करेंगी।' गौरतलब है कि चीन में इस समय आर्थिक नरमी देखी जा रही है।
उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में बी-20 सम्मेलन के दौरान यह टिप्पणी की। उसने पूछा गया था कि चीन में मंदी का भारत और बाकी दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने यह स्वीकार किया कि चीन के घटनाक्रम सभी के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, ''पर मैं भारत की कहानी बताना चाहूंगा।''
वित्त मंत्री ने कहा, ''मैं चीन में होने वाले घटनाक्रम पर नजर रखूंगी, लेकिन मेरा ध्यान भारत के वर्तमान समय, मौजूद अवसरों, कौशल और कार्य संस्कृति पर अधिक है। यहां युवा आगे बढ़ने और खुद को साबित करने के लिए उत्साहित हैं। इसलिए, हमें भारत की ताकत के बारे में बोलना चाहिए, न कि किसी और की पीड़ा के लिए।''
अगले महीने होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले बी20 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, ''मैं भारत की मौजूदा ताकत को पेश कर रही हूं। विशेष रूप से युवा आबादी के साथ, जो एक अच्छी अंग्रेजी बोलने वाली आबादी है।''
मंत्री ने अपने संबोधन में बुनियादी ढांचे के विकास, स्टार्टअप को बढ़ावा देने और जलवायु मुद्दों के समाधान को लेकर सरकार के उपायों के बारे में बात की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)