जरुरी जानकारी | सीतारमण ने नगालैंड में सीएसआर के तहत प्रायोजित 52 परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को नगालैंड में विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रायोजित 52 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये कंपनियां कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत इन परियोजनाओं में मदद कर रही हैं।

कोहिमा, 22 अगस्त केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को नगालैंड में विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रायोजित 52 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये कंपनियां कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत इन परियोजनाओं में मदद कर रही हैं।

सीतारमण ने तीन दिन के सीएसआर और निवेश सम्मेलन के मौके पर इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

ज्यादातर परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल और उद्यमिता विकास जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं।

इस मौके पर सीतारमण ने कहा कि नगालैंड को पर्याप्त सीएसआर निवेश नहीं मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर का यह राज्य कंपनियों और निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प होना चाहिए।

हालांकि, वित्त मंत्री ने भरोसा जताया कि सम्मेलन में कंपनियों के आने से संभावनाएं बनी हैं। और अधिक कंपनियां राज्य में आएंगी और निवेश करेंगी।

सीतारमण ने बताया कि भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने नगा युवकों को कुशल बनाने के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है।

उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य सरकार को नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन का लाभ लेना चाहिए और स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाएं और नवोन्मेष केंद्र स्थापित करने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड