वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने श्रीलंकाई समकक्ष को भारत की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां अपने श्रीलंकाई समकक्ष अली साबरी से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिया कि एक करीबी दोस्त और अच्छे पड़ोसी के रूप में भारत हर संभव मदद देने की कोशिश करेगा.

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Photo Credits: ANI)

वाशिंगटन, 19 अप्रैल : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने यहां अपने श्रीलंकाई समकक्ष अली साबरी से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिया कि एक करीबी दोस्त और अच्छे पड़ोसी के रूप में भारत हर संभव मदद देने की कोशिश करेगा. गौरतलब है कि श्रीलंका अपनी आजादी के बाद सबसे भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और दिवालिया होने की कगार पर है. सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में शामिल होने यहां आई हैं. वित्त मंत्रालय ने कहा कि सीतारमण ने सोमवार को साबरी के साथ श्रीलंका में मौजूदा चुनौतियों से निपटने के उपायों पर चर्चा की.

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वाशिंगटन डीसी में आईएमएफ-डब्ल्यूबी बैठक के मौके पर श्रीलंका के वित्त मंत्री अली साबरी से मुलाकात की. उन्होंने श्रीलंका की वर्तमान आर्थिक स्थिति और समाधान पर चर्चा की.’’ एक अन्य ट्वीट में कहा गया, ‘‘केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने श्रीलंका को भरोसा दिया कि एक करीबी दोस्त और अच्छे पड़ोसी के रूप में भारत श्रीलंका को हर संभव मदद देने की कोशिश करेगा.’’ यह भी पढ़ें : हुबली हिंसा मामले में किसी निर्दोष को नहीं पकड़ा गया: बोम्मई

श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच सरकार की विफलता के खिलाफ पूरे देश में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन किए जा रहे हैं. जनता महीनों से ईंधन, रसोई गैस और जरूरी सामान की कमी से जूझ रही है. भारत ने फरवरी में श्रीलंका को पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता दी थी. इसके बाद आर्थिक संकट से उबारने के लिए हाल ही में एक अरब डॉलर की ऋण सहायता की घोषणा भी की.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड