कानपुर घटना पर एसआईटी काम कर रही है, मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर हुई मौत को दुखद करार देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि विशेष जांच दल (एसआईटी) जांच कर ही रहा है, साथ ही, मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए गये हैं .
लखनऊ, 15 फरवरी : कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर हुई मौत को दुखद करार देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि विशेष जांच दल (एसआईटी) जांच कर ही रहा है, साथ ही, मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए गये हैं . योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ट्वीट किया,''कानपुर की घटना दु:खद है. इसके लिए एसआईटी काम कर रही है. हमने मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए हैं .''
उन्होंने एक निजी टीवी चैनल के वीडियो क्लिप भी ट्वीट के साथ संलग्न की है. इस वीडियो क्लिप में कानपुर में हुए हादसे पर सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा,''घटना दुखद हैं, उसके लिए हमारी एक एसआईटी काम कर रही है. हमने मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए हैं. पूरी रिपोर्ट का हमें इंतजार करना चाहिए . यह एक संवेदनशील मामला हैं, इस मामले में दूध का दूध, पानी का पानी सामने आ जायेगा .'' यह भी पढ़ें : Telangana: स्टेट बस की विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टक्कर, कंडक्टर की मौत- 10 यात्री घायल
गौरतलब है कि सोमवार शाम कानपुर देहात जिले के रूरा थाना इलाके के मडौली गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान सोमवार को एक अधेड़ उम्र की महिला और उसकी बेटी ने कथित तौर पर अपनी झोपड़ी में खुद को आग लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गयी थी.
]
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2023 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

