देश की खबरें | महिला मित्र को कुचलने के नौकरशाह के बेटे की कोशिश की जांच एसआईटी करेगी : आयुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में महिला मित्र को कुचलने की वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे की कथित कोशिश की जांच के लिये एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है । पुलिस आयुक्त ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), 17 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में महिला मित्र को कुचलने की वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे की कथित कोशिश की जांच के लिये एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है । पुलिस आयुक्त ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुचले जाने की इस कोशिश में युवती घायल हो गयी है और उपचाराधीन है ।

ठाणे के पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अश्वजोत गायकवाड़ तथा दो अन्य के खिलाफ भादंसं की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), एवं 279 (लापरवाही से वाहन चलाने) समेत विभिन्न संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

पुलिस के अनुसार घोड़बंदर मार्ग पर एक होटल के निकट 11 दिसंबर को प्रात: साढ़े चार बजे यह घटना हुयी थी, जब 26 वर्षीय महिला गायकवाड़ से मिलने गयी थी।

पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच कहासुनी हो गयी तथा महिला कार में से अपना सामान लेकर जाने लगी, इसी बीच गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने उसे कुचलने की कोशिश की, जिससे वह गिर गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी।

पुलिस का कहना है कि बाद में महिला ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किये।

पुलिस आयुक्त ने कहा,‘‘ सघन जांच के लिए पुलिस जोन पांच के पुलिस उपायुक्त अमर सिंह जाधव के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गयी है और वह मामले के सभी कोणों का जांच कर रही है।’’

उन्होंने बताया कि गवाहों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं तथा फोरेंसिक सबूत इकट्ठा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान और तथ्यों के सामने आने पर कानून की और धाराएं लगायी जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\