देश की खबरें | दक्षिण कन्नड़ जिले में हुई सांप्रदायिक हत्याओं की जांच के लिए गठित हो एसआईटी : कांग्रेस नेता राय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री बी.रामनाथ राय ने पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासन में दक्षिण कन्नड में हुई सांप्रदायिक हत्याओं की जांच के लिए सोमवार को विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित करने की मांग की।

मंगलुरु(कर्नाटक), 17 जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री बी.रामनाथ राय ने पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासन में दक्षिण कन्नड में हुई सांप्रदायिक हत्याओं की जांच के लिए सोमवार को विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित करने की मांग की।

संवाददाताओं को यहां संबोधित करते हुए राय ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस सरकार के दो महीने पूरे करने से पहले ही राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

उन्होंने कहा कि कटील भ्रामक सूचना फैला रहे हैं और यह धारणा बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली सरकार हत्याओं के लिए जिम्मेदार है।

राय ने जोर देकर कहा कि किसी भी कांग्रेस नेता ने कहीं भी भड़काऊ सांप्रदायिक भाषण नहीं दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए जिले में हरीश पुजारी, विनायक बालिगा, जलील करोपाडी, दीपक, प्रवीण नेट्टारू, फाजिल और मसूद की हत्या सहित सांप्रदायिक हत्याओं की एसआईटी से जांच कराई जानी चाहिए।

राय ने कहा कि पार्टी इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को एक ज्ञापन सौंपेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\