देश की खबरें | गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, जयपुर सहित कई शहरों में प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जांच के लिए बुधवार को विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की। इस हत्याकांड के विरोध में कई जगह प्रदर्शन हुए।

जयपुर, छह दिसंबर पुलिस ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जांच के लिए बुधवार को विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की। इस हत्याकांड के विरोध में कई जगह प्रदर्शन हुए।

फिलहाल कहीं से हिंसा की कोई खबर नहीं है।

पुलिस के अनुसार, हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस हत्याकांड के बाद राज्य के हालात को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की। इससे पहले राज्यपाल मिश्र ने बुधवार को पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

राजपूत समाज के लोगों ने जयपुर के खातीपुरा इलाके में प्रदर्शन किया, जहां से वे दूसरे इलाकों में चले गए और वहां ‘‘बंद’’ की घोषणा की। गोगामेड़ी समर्थकों ने हत्या के विरोध में जयपुर ‘‘बंद’’ की घोषणा की। इस वजह से सभी बाजार बंद रहे और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम रही।

राजधानी जयपुर में कई स्कूलों में एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी गई।

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने गोगामेड़ी हत्याकांड की सघन जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी- अपराध) दिनेश एमएन की निगरानी में एसआईटी गठित कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, डीजीपी ने बताया कि गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और तलाशी के लिए अभियान भी चलाया है।

जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि गोगामेड़ी और नवीन सिंह शेखावत की राजपूत नेता के घर पर मंगलवार को गोली मारकर हत्या करने वाले दो हमलावरों पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\