एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सिराज पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर यहां लार्ड्स में तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट का विकेट लेने के बाद आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए सोमवार को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया।

खेल की खबरें | सिराज पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया

लंदन, 14 जुलाई भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर यहां लार्ड्स में तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट का विकेट लेने के बाद आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए सोमवार को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया।

इस टेस्ट में चार विकेट लेने वाले सिराज को खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज को आउट करने के बाद उसके खिलाफ दिखाई गई आक्रामक प्रतिक्रिया से संबंधित है।

सिराज ने रविवार को इंग्लैंड की दूसरी पारी में डकेट को 12 रन पर आउट करने के बाद उनके प्रति आक्रामक रवैया अपनाया तथा अपना कंधा उनके कंधे से भी टकराया।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के बाद मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘ सिराज ने विकेट लेने के बाद फॉलो-थ्रू में बल्लेबाज के करीब जाकर जश्न मनाया और जब डकेट पवेलियन लौटने लगे तो उनके शरीर को स्पर्श भी किया।’’

जुर्माने के अलावा सिराज के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है। यह उनका 24 महीने की अवधि में दूसरा अपराध था, जिससे उनके डिमेरिट अंकों की संख्या दो हो गई है।

जब कोई खिलाड़ी 24 महीने की अवधि में चार या अधिक डिमेरिट अंक तक पहुंच जाता है तो उन्हें निलंबन अंक में बदल दिया जाता है और खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).