एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गायक हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बरार से मिली धमकी, दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गायक हनी सिंह ने बुधवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि उन्हें कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बरार से धमकियां मिली हैं।

देश की खबरें | गायक हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बरार से मिली धमकी, दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

नयी दिल्ली, 21 जून गायक हनी सिंह ने बुधवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि उन्हें कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बरार से धमकियां मिली हैं।

सिंह ने कहा कि उन्हें यह धमकियां ‘वॉइस नोट’ (ऑडियो संदेश) और कॉल के माध्यम से दी गई हैं।

गायक ने पत्रकारों से कहा, “ मेरे कर्मचारियों और मुझे गोल्डी बरार के नाम से फोन कर धमकी दी गई है। मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त से आग्रह किया है कि मुझे सुरक्षा प्रदान की जाए और मामले की जांच की जाए।”

सिंह ने कहा, “ मुझे ज़िदंगी में पहली बार धमकी मिली है और मैं डरा हुआ हूं। हमें कुछ ‘वॉइस नोट’ भी मिले हैं। हमें ये धमकियां अंतरराष्ट्रीय नम्बर से आई हैं।”

सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। उसने शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

मूसेवाला हत्याकांड में दायर आरोप पत्र के मुताबिक, बरार हत्या का ‘मास्टरमाइंड’ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2023 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).