जरुरी जानकारी | सिंगापुर भारतीय श्रमिकों को थोड़ा-थोड़ा करके और योजनाबद्ध ढंग से वापस बुलाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर निर्माण, सामुद्रिक और व्यापार प्रक्रिया (सीएमपी) जैसे क्षेत्रों में भारतीय प्रवासी कामगारों एक पायलट कार्यक्रम के जरिये इस महीने थोड़ा-थोड़ा करके और योजनाबद्ध ढंग से वापस बुलाएगा।

सिंगापुर, सात जुलाई सिंगापुर निर्माण, सामुद्रिक और व्यापार प्रक्रिया (सीएमपी) जैसे क्षेत्रों में भारतीय प्रवासी कामगारों एक पायलट कार्यक्रम के जरिये इस महीने थोड़ा-थोड़ा करके और योजनाबद्ध ढंग से वापस बुलाएगा।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने बुधवार को सिंगापुर कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन, एसोसिएशन ऑफ सिंगापुर मरीन इंडस्ट्रीज और एसोसिएशन ऑफ प्रोसेस इंडस्ट्री के एक संयुक्त बयान के हवाले से बताया कि पायलट योजना के सफल होने पर इस तरीके का इस्तेमाल करके प्रवासी श्रमिकों को सुरक्षित तरीके से वापस बुलाया जाएगा।

बयान के अनुसार पायलट परियोजना के तहत मलेशिया से आने वाले कुछ श्रमिकों में कोविड-19 संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आने के बाद यह कदम उठाया गया है।

व्यापार संगठनों ने कहा कि पायलट परियोजना को पहले छोटे स्तर पर और योजनाबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा, ताकि जोखिमों को बेहतर ढंग से प्रबंधित किया जा सके।

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बाद प्रवासी श्रमिकों के आने पर प्रतिबंध के चलते सीएमपी क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

फिलहाल बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और भारत की यात्रा करने वाले लोगों को सिंगापुर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड