विदेश की खबरें | सिंगापुर ने भारत से आ रहे यात्रियों के लिए घर में रहने की अवधि घटायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर ने भारत समेत उच्च जोखिम वाले देशों से लौट रहे नए यात्रियों के लिए बृहस्पतिवार से घर में रहने की अवधि 21 दिन से घटाकर 14 दिन कर दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सिंगापुर, 23 जून सिंगापुर ने भारत समेत उच्च जोखिम वाले देशों से लौट रहे नए यात्रियों के लिए बृहस्पतिवार से घर में रहने की अवधि 21 दिन से घटाकर 14 दिन कर दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह पिछले महीने एकत्रित किए गए अद्यतन आंकड़ों पर आधारित है। चैनल न्यूज एशिया ने खबर दी कि इन यात्रियों को पीसीआर जांच के अलावा एंटीजन रैपिड टेस्ट (एआरटी) किट्स से खुद नियमित तौर पर जांच करनी होगी।’’

मंत्रालय ने कहा कि हाल फिलहाल तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप के बारे में काफी कम जानकारी थी जिसमें संक्रमण की अवधि शामिल है। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने उच्च जोखिम वाले स्थानों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए घर में 21 दिन तक रहना अनिवार्य कर दिया था।

ऑस्ट्रेलिया, ब्रूनेई, दारुस्सलाम, हांगकांग, मकाऊ, चीन और न्यूजीलैंड के अलावा भारत समेत सभी देशों को उच्च जोखिम वाले देश माना जाता है। मंत्रालय ने कहा ‘‘हमने अंतरराष्ट्रीय सबूत और स्थानीय मामलों के आंकड़ों की समीक्षा की। विदेश तथा स्थानीय आंकड़ों से ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे यह साबित होता हो कि ये स्वरूप लंबे वक्त तक रहते हैं।’’

मंत्रालय ने बताया कि सिंगापुर में आठ मई को उच्च जोखिम वाले स्थानों से आने वाले यात्रियों के लिए 21 दिन तक घर में रहने का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद से सिंगापुर में 22 जून तक इस समूह के बीच संक्रमण के 270 मामले आए।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इन सभी में संक्रमण 14 दिन के भीतर खत्म हो गया। ऐसे में हम घर पर रहने की अवधि 21 दिन से घटाकर 14 दिन करेंगे।’’ नए यात्रियों को सिंगापुर आने के तीसरे, सातवें और 11वें दिन घर में रहते हुए खुद ही एआरटी जांच करनी होगी। उन्हें सिंगापुर पहुंचने और घर पर रहने की अवधि खत्म होने से पहले 14वें दिन पीसीआर जांच भी करानी होगी। बहरहाल, उच्च जोखिम वाले देशों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए कोई बदलाव नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव