विदेश की खबरें | सिंगापुर ने 13 हजार विदेशी कामगारों को कोविड-19 जांच नहीं कराने पर काम बहाली से रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर ने निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य कोविड-19 जांच करवाने से चूके करीब 13 हजार विदेशी कामगारों को काम बहाल करने की अनुमति नहीं दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सिंगापुर, आठ सितंबर सिंगापुर ने निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य कोविड-19 जांच करवाने से चूके करीब 13 हजार विदेशी कामगारों को काम बहाल करने की अनुमति नहीं दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन 13 हजार कर्मचारियों के ‘पहुंच संहिता स्थिति’ पहले की तरह ही ‘लाल’ श्रेणी में रहेगा और वे काम पर नहीं लौट सकेंगे।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: चीन का आरोप भारतीय सैनिकों ने क्रॉस किया एलएसी और की फायरिंग, इंडियन आर्मी ने आरोपों को पहले ही नकारा.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इससे अन्य कामगारों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा होगी।’’

सिंगापुर में पखवाड़ा तालिका नियमित जांच (आरआरटी)के लिए पांच सितंबर की अंतिम समयसीमा तय की गई थी। कामगारों ने तब तक अपनी जांच नहीं करायी थी।

यह भी पढ़े | Canada Coronavirus Cases: कनाडा में कोरोनावायरस के मामलों में रोजाना 25 फीसदी की वृद्धि.

एक बार जांच कराने के बाद इन कामगारों को ‘हरे’ रंग की श्रेणी में डाल दिया जाएग और उन्हे काम पर जाने की अनुमति दे दी जाएगी।

सुरक्षित तरीके से दोबारा काम शुरू करने के लिए सुरक्षा उपाय के तहत सामूहिक शयनगार में रहने वाले कामगारों के लिए हर 14 दिन में नियमित कोविड-19 जांच कराना अनिवार्य है। इनमें कई भारतीय कामगार भी शामिल हैं।

इस बीच, सिंगापुर में मंगलवार को कोविड-19 के 47 नये मरीज सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57,091 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर