विदेश की खबरें | अमेरिका में चीन के लिए जासूसी करने के मामले में सिंगापुर के व्यक्ति की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अदालत ने माना कि उसने यह सूचना देकर अमेरिकियों को धोखा दिया।

अदालत ने माना कि उसने यह सूचना देकर अमेरिकियों को धोखा दिया।

जून वेई येओ ने चीनी खुफिया एजेंटे के निर्देशन में उस अभियान का हिस्सा था जिसने रिपोर्ट लिखने के लिए अमेरिका के असंदिग्ध सरकारी कर्मचारियों की भर्ती की थी।

यह भी पढ़े | Armenia-Azerbaijan War: नागोर्नो-काराबाख में युद्धविराम के लिए राजी हुए आर्मेनिया-अजरबैजान, कैदियों और युध्य में मारे गए शवों के अदला-बदली पर भरी सहमती.

ट्रम्प प्रशासन का आरोप है कि चीन अमेरिका के प्रमुख अनुसंधान सहित गोपनीय जानकारी की चोरी करने का प्रयास अपने आर्थिक बढ़त के लिए कर रहा है। येओे की भेजी रिपोर्टों को इसी में शामिल किया जा रहा है।

अभियोजक ने आरोप लगाया कि येओ, जिसे डिक्सन येओ के नाम से जाना जाता है, न केवल लालच से प्रेरित होकर काम कर रहा था बल्कि उसकी इच्छा चीन की कम्युनिस्ट सरकार की तरह वैश्विक स्तर पर अमेरिका की स्थिति कमजोर करने की थी।

यह भी पढ़े | लेबनान: बेरुत में ईंधन टैंक में विस्फोट, 4 लोगों की हुई मौत, 20 घायल.

न्याय विभाग के मुताबिक वह कई साल से अमेरिकी सैन्य विमान कार्यक्रम, अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी और कैबिनेट सदस्य (जिसका नाम अदालत के दस्तावेज में नहीं है) की जानकारी साझा कर रहा था।

न्याय विभाग का मानना है कि येओ को गोपनीय दस्तावेज हासिल करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। अभियोजक का कहना था कि गिरफ्तार करने से पहले वह कुछ सूचना प्राप्त करने की तैयारी कर रहा था।

अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज तान्या चुटकन ने वाशिंगटन में डिजिटल माध्यम से सुनवाई के दौरान 14 महीने की सजा सुनाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\