एजेंसी न्यूज

खाली सर्किट में नहीं होगी सिंगापुर एफवन रेस: आयोजक

सितंबर में होने वाले सिंगापुर ग्रां प्री हालांकि रात्रि के समय सड़कों पर होती है जहां दर्शकों को दूर रखना चुनौतीपूर्ण है।

खाली सर्किट में नहीं होगी सिंगापुर एफवन रेस: आयोजक

फार्मूला वन सत्र की 10 रेसों के स्थगित या रद्द होने के बाद फार्मूला वन प्रमुखों को ने जुलाई में आस्ट्रिया में दो रेस के साथ शुरू करने की योजना बनाई थी। ये दोनों ही रेस दर्शकों की गैरमौजूदगी में खाली सर्किट में होनी थी। अन्य देशों में भी दर्शकों के बिना ही रेसों के आयोजन की उम्मीद थी।

सितंबर में होने वाले सिंगापुर ग्रां प्री हालांकि रात्रि के समय सड़कों पर होती है जहां दर्शकों को दूर रखना चुनौतीपूर्ण है।

आयोजकों ने कहा कि वे रेस के आयोजन के लिए विभिन्न संभावनाओं के आकलन के लिए फार्मूला वन, सिंगापुर सरकार और अन्य हितधारकों के संपर्क में हैं।

सिंगापुर फार्मूला वन के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सिंगापुर एफवन रेस सड़क पर होने वाली रेस है इसलिए रेस को दर्शकों के बना कराना व्यावहारिक नहीं होगा।’’

फेरारी के सबेस्टियन वेटेल ने पिछले साल की रेस जीती थी जिसे देखने के लिए तीन दिन में लगभग दो लाख 68 हजार दर्शक पहुंचे थे। इसमें विदेशी दर्शकों की संख्या भी काफी अधिक थी।

आयोजकों ने कहा कि सड़क वाले सर्किट के लिए काफी अस्थाई ढांचे की जरूरत पड़ती है जिसे तैयार करने में तीन महीने तक का समय लगता है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम चीजो पर करीबी नजर रखेंगे। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता प्रशंसकों, कर्मचारियों, वालंटियर्स और सभी सिंगापुरवासियों की सेहत और स्वास्थ्य है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).