देश की खबरें | सिंगापुर की अदालत ने हत्या के दोषी भारतीय मूल के व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर की एक अदालत ने 2020 में कोविड-19 ‘सर्किट ब्रेकर’अवधि में सिंगापुर सशस्त्र बल के लिए जारी स्विस फोल्डिंग चाकू से वार करके एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या करने के दोषी भारतीय मूल के 22 वर्षीय युवक को उम्रकैद और 15 कोड़े मारने की सजा सुनायी है।

सिंगापुर, 15 सितंबर सिंगापुर की एक अदालत ने 2020 में कोविड-19 ‘सर्किट ब्रेकर’अवधि में सिंगापुर सशस्त्र बल के लिए जारी स्विस फोल्डिंग चाकू से वार करके एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या करने के दोषी भारतीय मूल के 22 वर्षीय युवक को उम्रकैद और 15 कोड़े मारने की सजा सुनायी है।

‘चैनल न्यूज एशिया’ की खबर के अनुसार, एस. दिवाकर मणि त्रिपाठी ने हत्या के एक आरोप में अपना दोष स्वीकार किया है। खबर के अनुसार, उसने 10 मई, 2020 को सैर के दौरान 38 वर्षीय ते रूई हाओ को चाकू मारा था।

त्रिपाठी और ते दोनों ही पुनगोल इलाके में रहते थे, लेकिन उनकी आपस में जान-पहचान नहीं थी। सर्किट ब्रेकर के दौरान ते ने सप्ताह में दो-तीन बार सैर पर जाना शुरू किया था जबकि त्रिपाठी रोजाना सैर पर जाता था।

सर्किट ब्रेकर के दौरान लोगों को आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलने की इजाजत थी, हालांकि व्यायाम के लिए जाने पर पाबंदी नहीं थी।

अदालत को बताया गया कि 10 मई त्रिपाठी के लिए महत्वपूर्ण दिन था क्योंकि उसी दिन ‘नेशनल सर्विस’ में उसकी भर्ती हुई थी और उसी दिन उसके पिता ने परिवार को छोड़ा था।

इस दिन की यादों को लेकर त्रिपाठी बहुत तकलीफ में और गुस्से में था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान