विदेश की खबरें | सिंगापुर: भारत से लौटे तीन व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी.
सिंगापुर, एक अगस्त भारत से सिंगापुर लौटने वाले तीन व्यक्तियों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़े | COVID-19 Update: कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से मौत के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचा मेक्सिको.
संक्रमितों में दो बच्चे शामिल हैं।
सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 52,512 हो गई है।
यह भी पढ़े | अयोध्या में भूमि पूजन के अवसर पर अमेरिका में होगी ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रार्थना.
मंत्रालय ने कहा कि यहां का स्थायी निवासी 13 वर्षीय एक बालक और आश्रित के पास पर 19 जुलाई को भारत से आई 28 वर्षीय एक युवती में संक्रमण की पुष्टि हुई।
दोनों में बीमारी के लक्षण नहीं हैं और घर पर पृथक-वास में रहने के दौरान उनकी जांच हुई।
तीसरा मामला एक छह वर्षीय सिंगापुर की बच्ची का है जो तीन जुलाई को भारत से आई थी।
सिंगापुर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 307 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 52,512 हो गई।
अब तक कोविड-19 के कुल 46,491 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2020 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

