विदेश की खबरें | सिंगापुर ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘‘सभी देशों, चाहे वे बड़े हों या छोटे, की संप्रभुता, राजनीतिक स्वतंत्रता एवं क्षेत्रीय अखंडता का अवश्य ही सम्मान किया जाना चाहिए।’’ इसमें कहा गया है कि इन प्रतिबंधों का लक्ष्य युद्ध छेड़ने या ‘साइबर आक्रमण’ की रूस की क्षमता को कमजोर करना है।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘‘सभी देशों, चाहे वे बड़े हों या छोटे, की संप्रभुता, राजनीतिक स्वतंत्रता एवं क्षेत्रीय अखंडता का अवश्य ही सम्मान किया जाना चाहिए।’’ इसमें कहा गया है कि इन प्रतिबंधों का लक्ष्य युद्ध छेड़ने या ‘साइबर आक्रमण’ की रूस की क्षमता को कमजोर करना है।

......

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद रूसी सैन्य कार्रवाई के तेज होने के बीच यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर सोमवार को बैठक करेगी। अमेरिका और अल्बानिया ने इस बैठक का अनुरोध किया है जिसमें संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता मामलों के प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स, यूनीसेफ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रूसेल स्थिति पर बयान देंगे। राजनयिकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

........

कीव: यूक्रेन में अमेरिकी दूतावास ने परमाणु संयंत्र पर रूसी हमले को युद्ध अपराध करार दिया है। दूतावास ने बयान में कहा, ‘‘ परमाणु संयंत्र पर हमला करना युद्ध अपराध है। यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हमला आतंक के उनके शासन को एक कदम और आगे ले गयी है।’’ यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इसे ‘परमाणु आतंकवाद’ करार दिया है।

.......

होनोलुलु: हवाई की प्रतिनिधि सभा ने एक के मुकाबले 47 मतों से यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा एवं रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों का समर्थन करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया।

.......

कीव: यूक्रेन की सुरक्षा परिषद के प्रमुख ने रूस से बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को युद्धक्षेत्र से सुरक्षित निकालने के लिए मानवीय गलियारा बनाने का आह्वान किया। परिषद के प्रमुख ओलेक्सीन डिनलोव ने शुक्रवार को कहा कि युद्ध में 840 से अधिक बच्चों की जान चली गयी है।

........

वाशिंगटन: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये अमेरिकी सीनेटरों के साथ बातचीत करेंगे। इस बात से परिचित यूक्रेन दूतावास के एक व्यक्ति ने यह जानकारी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान