खेल की खबरें | सिंधू ने आसान तो वही प्रणय ने मुश्किल जीत से अभियान शुरू किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने रविवार को यहां पेरिस ओलंपिक की महिला एकल स्पर्धा में अपने अभियान की शुरुआत ग्रुप एम के मैच में मालदीव की फातिमाथ अब्दुल रज्जाक के खिलाफ आसान जीत के साथ की।
पेरिस, 28 जुलाई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने रविवार को यहां पेरिस ओलंपिक की महिला एकल स्पर्धा में अपने अभियान की शुरुआत ग्रुप एम के मैच में मालदीव की फातिमाथ अब्दुल रज्जाक के खिलाफ आसान जीत के साथ की।
पुरुष एकल में एचएच प्रणय को जर्मनी के फैबियन रोथ के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए को थोड़ा पसीना बहाना पड़ा। प्रणय ने 45 मिनट तक चले ग्रुप ‘के’ के मुकाबले को 21-18, 21-12. से अपने नाम किया।
इससे पहले लगातार तीसरे ओलंपिक पदक के लिए चुनौती पेश कर रही सिंधू और फातिमाथ के बीच का अंतर साफ नजर आया। भारतीय खिलाड़ी ने अपने से कम रैंकिंग वाली खिलाड़ी को सिर्फ 29 मिनट में सीधे गेम में 21-9 21-6 से शिकस्त दी।
शुरुआत में कुछ गलतियां करने के बाद सिंधू ने वापसी की और ब्रेक तक 11-4 की बढ़त बना ली।
दुनिया की 111वें नंबर की खिलाड़ी फातिमाथ के पास पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू का कोई जवाब नहीं था जिन्होंने पहला गेम सिर्फ 13 मिनट में जीत लिया।
दूसरे गेम में भी सिंधू ने शानदार शुरुआत करते हुए 4-0 की बढ़त बनाई लेकिन फातिमाथ ने वापसी करते हुए स्कोर 3-4 किया।
भारतीय खिलाड़ी इसके बाद लगातार छह अंक के साथ 10-3 से आगे हो गईं।
सिंधू को 14 मैच प्वाइंट मिले और दुनिया की 13वें नंबर की खिलाड़ी ने पहले ही प्रयास में अंक जुटाकर गेम और मैच जीत लिया।
रियो ओलंपिक 2016 में रजत और तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली 10वीं वरीय सिंधू ग्रुप के अपने दूसरे मैच में बुधवार को दुनिया की 75वें नंबर की खिलाड़ी एस्टोनिया की क्रिस्टिन कूबा से भिड़ेंगी।
पुरुष एकल के ग्रुप ‘के’ के मैच के शुरुआती सेट में रोथ ने प्रणय को कड़ी टक्कर दी और
विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज प्रणय को जर्मनी के खिलाड़ी ने शुरुआती गेम में कड़ी टक्कर दी । इस सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी करीबी मुकाबला हुआ। रोथ ने प्रणय को हर अंक के लिए संघर्ष कराया। भारतीय खिलाड़ी ने मुकाबले की शुरुआत में 5-3 की बढ़त बना ली थी लेकिन रोथ ने इसके बाद लगातार अंक जुटाते हुए स्कोर को 18-18 तक खिंचा।
प्रणय ने इसके बाद अपने खेल के स्तर को ऊंचा कर लगातार तीन अंक के साथ पहला गेम जीत लिया।
शुरुआती गेम के आखिर में हासिल की गयी लय को प्रणय ने दूसरे गेम में जारी रखते हुए रोथ को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और 21-12 से गेम अपने नाम करने के साथ मैच जीत लिया।
प्रणय अब ग्रुप चरण के दूसरे और अंतिम मुकाबले में 31 जुलाई को वियतनाम के ले डक फैट का सामना करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2024 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

