एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सिंधू घुटने की चोट के कारण फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर के मुकाबले से हटीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को गुरुवार को यहां थाईलैंड की सुपानिदा केटथोंग के खिलाफ पहला गेम जीतने के बावजूद घुटने की चोट के कारण फ्रेंच ओपन के महिला एकल के दूसरे दौर के मुकाबले से हटना पड़ा।

खेल की खबरें | सिंधू घुटने की चोट के कारण फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर के मुकाबले से हटीं

रेनेस (फ्रांस), 26 अक्टूबर दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को गुरुवार को यहां थाईलैंड की सुपानिदा केटथोंग के खिलाफ पहला गेम जीतने के बावजूद घुटने की चोट के कारण फ्रेंच ओपन के महिला एकल के दूसरे दौर के मुकाबले से हटना पड़ा।

सिंधू ने पहला गेम 21-18 से जीता। दूसरे गेम में जब स्कोर 1-1 था तब भारतीय खिलाड़ी को बाएं घुटने में परेशानी हुई।

केटथोंग के शॉट को लौटाने के दौरान सिंधू को बाएं घुटने में यह चोट लगी।

सिंधू ने चोट पर मैजिक स्प्रे लगाया और टूर्नामेंट के डॉक्टर की मदद ली।

सिंधू ने इसके बाद दो बार अपने कोच हाफिज हाशिम से सलाह ली और इसके लिए उन्हें पीला कार्ड भी दिखाया गया। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि इसके बाद केटथोंग के खिलाफ मुकाबले से हटने का फैसला किया जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

सिंधू ने इससे पूर्व पहले दौर में इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को 12-21 21-18 21-15 से हराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2023 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).