एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सिंधू, प्रणय सिंगापुर ओपन के दूसरे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और एच एस प्रणय मंगलवार को सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए ।

खेल की खबरें | सिंधू, प्रणय सिंगापुर ओपन के दूसरे दौर में

सिंगापुर,27 मई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और एच एस प्रणय मंगलवार को सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए ।

सिंधू ने कनाडा की वेन यू झांग पर सिर्फ 31 मिनट में 21 . 14, 21 . 9 से जीत दर्ज की ।

दूसरे दौर में उनका सामना दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी तोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता चीन की चेन यू फेइ से होगा ।

दुनिया के 34वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने डेनमार्क के रास्मस गेमके को 19 . 21, 21 . 16, 21 . 14 से हराया । अब उनका सामना फ्रांस के क्रिस्टोव पोपोव से होगा ।

भारत के प्रियांशु राजावत, किरण जॉर्ज, अनमोल खरब , मालविका बंसोड़ हालांकि पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए ।

मालविका को थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त सुपनिदा केटथोंग ने 14 . 21, 21 . 18, 21 . 11 से हराया । वहीं प्रियांशु को सातवीं वरीयता प्राप्त जापान के कोडाइ नारोका ने 14 . 21, 21 . 10, 21 . 14 से मात दी ।

अनमोल को चेन ने 21 . 11, 24 . 22 से हराया । जॉर्ज को चीन के वेंग होंग यांग ने 21 . 19, 21 . 17 से हराया । वहीं आर संतोष रामराज को पुरूष एकल के पहले मैच में दक्षिण कोरिया के किम गा युन ने 21 . 14, 21 . 8 से परास्त किया ।

मिश्रित युगल में भारत के ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो को चीन के चेंग शिंग और झांग चि ने 21 . 18, 21 . 13 से हराया । असिथ सूर्या और अमृता परमुथेश को जापान के युइची शिमोगामी और सायाका होबारा ने 21 . 11, 21 . 17 से हराया ।

महिला युगल में कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंह को कोरिया की बाएक हा ना और ली सो ही ने 21 . 4, 21 . 9 से मात दी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2025 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).