खेल की खबरें | सिंधू इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधू ने गुरूवार को यहां जर्मनी की युवोने लि पर आसानी से सीधे गेम में जीत दर्ज कर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
बाली, 25 नवंबर शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधू ने गुरूवार को यहां जर्मनी की युवोने लि पर आसानी से सीधे गेम में जीत दर्ज कर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
मौजूदा विश्व चैम्पियन और तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू को दूसरे दौर के मैच में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा। उन्होंने 850,000 डॉलर की पुरस्कार राशि के टूर्नामेंट में दुनिया की 26वें नंबर की खिलाड़ी को 37 मिनट में 21-12 21-18 से शिकस्त दी।
लि के खिलाफ पहली बार खेल रहीं दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू शुरू से पूरी तरह से नियंत्रण में दिखीं।
सिंधू का दबदबा इस तरह का था कि दो बार की इस ओलंपिक पदक विजेता ने पहला गेम आसानी से अपने नाम कर लिया जिसमें उन्होंने लगातार सात अंक जुटाये।
दूसरे गेम में हालांकि लि ने अच्छी वापसी की कोशिश की जिससे यह गेम बराबर की टक्कर वाला रहा। लेकिन सिंधू ने जर्मनी की खिलाड़ी को फायदा नहीं उठाने दिया और मैच जीत लिया।
सिंधू का सामना अब क्वार्टरफाइनल में स्पेन की बिट्रिज कोरालेस और दक्षिण कोरिया की सिम युजिन के बीच होने वाले दूसरे दौर की विजेता खिलाड़ी से होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)