खेल की खबरें | सिंधू इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने गुरुवार को यहां पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए स्पेन की क्लारा आजुरमेंडी को हराकर इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

बाली, 18 नवंबर भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने गुरुवार को यहां पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए स्पेन की क्लारा आजुरमेंडी को हराकर इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

दुनिया की 47वें नंबर की खिलाड़ी क्लारा के खिलाफ पहली बार खेल रही तीसरी वरीय सिंधू ने महिला एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में 17-21 21-7 21-12 से जीत दर्ज की।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू क्वार्टर फाइनल में दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी तुर्की की नेस्लिहान यिगित से भिड़ेंगी। सिंधू ने तुर्की की खिलाड़ी के खिलाफ अब तक अपने तीनों मुकाबले जीते हैं।

हालांकि युवा लक्ष्य सेन को पुरुष एकल जबकि ध्रुव कपिला और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को मिश्रित युगल में शिकस्त झेलनी पड़ी।

हाल में हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और डच ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले लक्ष्य को शीर्ष वरीय और दो बार के विश्व चैंपियन जापान के केंतो मोमोता के खिलाफ 46 मिनट में 13-21 19-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

कपिला और सिक्की को मिश्रित युगल के दूसरे दौर के कड़े मुकाबले में सुपाक जोमकोह और सुपिसारा पेवसाम्प्रान की थाईलैंड की जोड़ी के खिलाफ तीन गेम में 15-21 23-21 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड