देश की खबरें | एक साथ चुनाव कराने से अरुणाचल में नहीं पड़ेगा कोई असर : पीपीए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने शुक्रवार को कहा कि एक साथ चुनाव कराने का उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने हैं।

ईटानगर, एक सितंबर अरुणाचल प्रदेश की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने शुक्रवार को कहा कि एक साथ चुनाव कराने का उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार ने देश में एक साथ चुनाव कराने की व्यवहार्यता का पता लगाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का फैसला किया है।

पीपीए के महासचिव कलिंग जेरांग ने कहा कि पार्टी एक साथ चुनाव को लेकर चिंतित नहीं है और 2024 के संसदीय तथा राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रही है।

कलिंग जेरांग ने कहा, ‘‘यदि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को कानून बना दिया गया तो कुछ राज्य जहां हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए थे, उन्हें नुकसान हो सकता है। लेकिन अरुणाचल प्रदेश में इसका कोई असर नहीं होगा क्योंकि राज्य में 2019 में भी एक साथ चुनाव हुए थे।’’

दिल्ली में अधिकारियों ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से सरकारी खजाने की भारी बचत होगी और प्रशासनिक तथा कानून-व्यवस्था मशीनरी की ओर से प्रयास दोहराने से बचा जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि इससे राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को अपने चुनाव प्रचार अभियान में भी काफी बचत होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान