एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सिमरनजीत कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) ने शुक्रवार को युक्रेन की मारियाना बेसेनेट्स को हराकर जर्मनी के कोलोन में मुक्केबाजी विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई।

देश की खबरें | सिमरनजीत कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप के फाइनल में
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) ने शुक्रवार को युक्रेन की मारियाना बेसेनेट्स को हराकर जर्मनी के कोलोन में मुक्केबाजी विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई।

एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सिमरनजीत ने 4-1 की जीत के साथ खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया जो शनिवार को खेला जाएगा।

इससे पहले विश्व चैंपियनशिप की दो बार की पदक विजेता सोनिया लाठेर ने उक्रेन की स्निझाना खोलोदकोवा को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना हमवतन मनीषा से होगा। मनीषा को क्वार्टर फाइनल में बाई मिली थी।

एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता सतीश कुमार (+91 किग्रा) ने अपने अभियान की शुरुआत मालदोवा के ज्वानटिन एलेक्सेल के खिलाफ 5-0 की जीत के साथ थी। सतीश ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए एक और पदक पक्का किया।

मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) ने भी जर्मनी के उमर बाजवा को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी वर्ग के अन्य मुकाबलों में राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन गौरव सोलंकी ने स्थानीय दावेदार मुरात यिलदिरिम को 3-2 से हराया जबकि कविंदर सिंह बिष्ट ने फ्रांस के सैमुअल किस्तोहरी को शिकस्त दी।

एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आशीष कुमार (75 किग्रा) को नीदरलैंड के मैक्स वान डेर पास के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 1-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

एशियाई खेलों के चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किग्रा) ने भी गुरुवार को फाइनल में जगह बनाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2020 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).