एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सिमरनजीत और मनीष को स्वर्ण, भारत ने कोलोन विश्व कप में जीते नौ पदक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) और मनीष (57 किग्रा) ने जर्मनी में कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीते।

देश की खबरें | सिमरनजीत और मनीष को स्वर्ण, भारत ने कोलोन विश्व कप में जीते नौ पदक
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर भारतीय महिला मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) और मनीष (57 किग्रा) ने जर्मनी में कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीते।

मनीष ने हमवतन साक्षी को 3-2 से हराया जबकि सिमरनजीत ने जर्मनी की माया किलिहान्स को 4-1 से पराजित करके खिताब जीता।

भारत ने इस प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीते और वह संपूर्ण तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।

शनिवार को पुरुष वर्ग में अमित पंघाल (52 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें फाइनल में वाकओवर मिला।

अनुभवी सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) को रजत पदक से संतोष करना पड़ा क्योंकि चोट के कारण वह फाइनल खेलने के लिये रिंग पर नहीं उतर पाये।

सोनिया लाठेर (57 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा) गौरव सोलंकी (57 किग्रा) और मोहम्मद हसमुद्दीन (57 किग्रा) ने अपने अपने भार वर्गों में कांस्य पदक जीते।

इस प्रतियोगिता में मेजबान जर्मनी और भारत के अलावा बेल्जियम, क्रोएशिया, डेनमार्क, फ्रांस, मोलदोवा, नीदरलैंड, पोलैंड और उक्रेन के मुक्केबाजों ने भी हिस्सा लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2020 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).