एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सिमरन और प्रीति ने इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की सिमरन और प्रीति पाल ने सातवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन शनिवार को यहां महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा में क्रमश: टी12 और टी35 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

खेल की खबरें | सिमरन और प्रीति ने इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता

बेंगलुरु, 12 जुलाई उत्तर प्रदेश की सिमरन और प्रीति पाल ने सातवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन शनिवार को यहां महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा में क्रमश: टी12 और टी35 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

सिमरन ने 24.80 सेकेंड का शानदार समय निकालकर स्पर्धा जीती। उनके बाद गुजरात की दामोर तेजल ने 25.80 सेकेंड के साथ रजत और ओडिशा की जानकी ओरम ने 30.00 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता।

बाद में प्रीति ने अपनी राज्य की साथी के नक्शेकदमों पर चलते हुए टी35 वर्ग में 31.40 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की अवनि ने 44.20 सेकेंड के साथ रजत और राजस्थान की सुनेत्रा ने 58.50 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

पुरुषों के क्लब थ्रो (एफ32 और एफ51) में हरियाणा के धरमबीर ने 30.37 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता। प्रणव सूरमा दूसरे और अमित कुमार तीसरे स्थान पर रहे जिससे राज्य ने क्लीन स्वीप किया।

पुरुषों की चक्का फेंक थ्रो एफ37 में हरियाणा के हाने ने 53.81 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता जबकि हरियाणा के भविष्य और दिल्ली के बॉबी ने पोडियम स्थान हासिल किया।

अरुणाचल प्रदेश के तिंगोंग वांगपन नोकाई ने पुरुषों की 200 मीटर टी35 स्पर्धा 27.80 सेकेंड में जीती। हरियाणा के विनय ने दूसरा और महाराष्ट्र के अभिषेक बाबासा जाधव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पुरुषों की लंबी कूद टी42 और टी63 में राजस्थान के महेंद्र गुर्जर ने 5.73 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि सोलाईराज धरमराज ने 7.32 मीटर की छलांग लगाकर टी44 और टी64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

दिन के अंत में ओडिशा की जयंती बेहरा ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ टी37, टी46 और टी47 में 27.90 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। आंध्र प्रदेश की भवानी वलसामगरी ने 29.30 सेकेंड से रजत और हरियाणा की माफी ने 31.10 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).