देश की खबरें | पर्यटकों के लिए एक नवंबर से फिर से खुलेगा सिमिलपाल राष्ट्रीय उद्यान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा का सिमिलपाल राष्ट्रीय उद्यान कोविड-19 निर्देशो का अनुपालन करते हुए एक नवंबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बारीपदा, 28 अक्टूबर ओडिशा का सिमिलपाल राष्ट्रीय उद्यान कोविड-19 निर्देशो का अनुपालन करते हुए एक नवंबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मयूरभंज जिले का यह अभयारण्य मार्च के अंतिम सप्ताह से आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | Maharashtra MLC Elections 2020: अभिनेत्री उर्मिला बन सकती है महाराष्ट्र विधान परिषद की विधायक? राज्यपाल नियुक्त 12 सीटों के लिए ये नाम चर्चा में.

एसटीआर प्रशासन ने कहा कि आगंतुकों को सामाजिक दूरी, मास्क पहनने और सेनिटाइजर का प्रयोग करने जैसे कोविड-19 निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

सिमिलपाल बाघ अभयारण्य (एसटीआर) ने एक बयान में कहा कि सुबह छह बजे से सुबह नौ बजे के बीच कलीयामी और पीठबाटा चौकियों के जरिए आगंतुकों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी ।

यह भी पढ़े | Covid-19 Vaccine Availability: कोरोना की वैक्सीन कब होगी उपलब्ध के सवाल पर अदार पूनावाला ने दिया ये जवाब.

अभयारण्य क्षेत्र के अंदर रात भर रहने के इच्छुक लोगों को ऑनलाइन बुकिंग करके ऐसा करने की अनुमति दी जा सकती है।

प्रवेश द्वार पर ही प्रत्येक वाहन में टूरिस्ट गाइड की व्यवस्था की जाएगी।

बयान में आगंतुकों को अभयारण्य क्षेत्र से दोपहर तीन बजे तक बाहर आने की सलाह दी गई है।

बयान में कहा गया है कि महामारी को देखते हुए समय-समय पर टाइगर रिजर्व के अंदर की स्थिति की समीक्षा की जाएगी ।

यह राष्ट्रीय उद्यान अपने वनस्पतियों, जीवों, झरने, दुर्लभ गहरे रंग के बाघों और विशाल हरे घास के मैदानों के लिए प्रसिद्ध है और बड़ी संख्या में पर्यटक इसे देखने आते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\