देश की खबरें | सिलक्यारा सुरंग हादसा: बचाव अभियान के कारण उत्तरकाशी के होमस्टे और होटल व्यस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (आलोक सिंह)

(आलोक सिंह)

उत्तरकाशी, 28 नवंबर सिलक्यारा सुरंग स्थल के पास के होमस्टे और होटल पिछले कुछ दिनों से व्यस्त हैं, लेकिन इस बार यहां थोड़ा अलग तरह के आगंतुक ठहरे हैं। इसके पहले इन होमस्टे और होटल में अप्रैल से सितंबर के बीच अक्सर चारधाम यात्रा में शामिल लोग ठहरते रहे हैं।

सुरंग ढहने से उसमें फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू होने के बाद से कई एजेंसियों के अधिकारी इन होटलों में डेरा डाले हुए हैं।

बचावकर्मी मंगलवार को सुरंग में 60 मीटर की लंबाई में फैले मलबे को तोड़ने के करीब पहुंचते दिखे। उत्तरकाशी में इनमें से अधिकांश होटल और होमस्टे गंगोत्री और यमुनोत्री को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-94 पर स्थित हैं।

राज्य और सरकार के अधिकांश शीर्ष अधिकारी पिछले कुछ दिनों से ‘अनंतम रेजीडेंसी’ में ठहरे हुए हैं, जो ब्रम्हखाल गांव का एक ऐसा होटल है जो सिलक्यारा सुरंग स्थल से लगभग 12 किलोमीटर दूर है।

राष्ट्रीय राजमार्ग के इस 12 किमी लंबे हिस्से पर उत्तरकाशी जिले के कम से कम 10 गांवों के होटल और होमस्टे का उपयोग कई एजेंसी की बचाव टीम के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

ब्रह्मखाल में मोनाल होटल के मालिक मनीष रावत ने कहा, ‘‘अप्रैल से सितंबर तक छह महीने का समय हमारी कमाई के लिए अच्छा रहता है। सर्दियों के दौरान, हम अक्सर बेकार बैठते हैं। लेकिन बचाव अभियान से हमें कुछ काम मिल गया है।’’

रावत के होटल में ओएनजीसी के अधिकारी ठहरे हुए हैं जो राहत एवं बचाव कार्य से जुड़ी एक टीम का हिस्सा हैं।

रावत ने कहा, ‘‘मेरे होटल में पांच कमरे हैं और सभी में ओएनजीसी के अधिकारी ठहरे हुए हैं। वे यहां पिछले कई दिनों से ठहरे हुए हैं।’’

इस महीने की 12 तारीख को सुरंग ढहने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू हुआ और बचावकर्मी, विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी और मीडियाकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गये।

अनंतम होटल के मालिक नीतीश रमोला के मुताबिक, 12 नवंबर तक सिर्फ दो कमरे ही भरे थे। रमोला ने कहा, ‘‘सुरंग हादसे के बाद अचानक मांग बढ़ गई और सभी 18 कमरे भर गये।’’

इन होटल में ठहरने वाले प्रमुख लोगों में पीएमओ के उपसचिव मगेश घेडियाल, प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे, एनएचआईडीसीएल के प्रबंध निदेशक महमूद अहमद, एनएचआईडीसीएल के निदेशक अंशू मनीष खाल्खो, उत्तराखंड के सचिव नीरज खैरवाल, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन और अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड