देश की खबरें | प्रतापगढ़ से हनीमून मनाने सिक्किम गया नवदंपति लापता, तलाश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हनीमून मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सिक्किम गया नवविवाहित दंपति भारी बारिश के बीच वाहन के कथित तौर पर तीस्ता नदी में गिरने के बाद से लापता है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रतापगढ़ (उप्र), 10 जून हनीमून मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सिक्किम गया नवविवाहित दंपति भारी बारिश के बीच वाहन के कथित तौर पर तीस्ता नदी में गिरने के बाद से लापता है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दंपति का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

अधिाकारियों का कहना है कि यह घटना उस समय घटी जब दंपति लाचेन से लाचून लौट रहा था। दंपति और उसके ड्राइवर समेत समेत कुल नौ लोगों का अभी तक पता नहीं चला है।

लापता कौशलेंद्र के फूफा दिनेश सिंह ने बताया कि सांगीपुर थानाक्षेत्र के राहाटीकर निवासी भाजपा नेता उम्मेद सिंह के भाई शेर बहादुर सिंह के बेटे कौशलेंद्र प्रताप सिंह (29) की शादी पांच मई को थाना कोतवाली पट्टी क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा निवासी विजय सिंह डब्बू की बेटी अंकिता (26) के साथ हुई थी।

उन्होंने बताया कि 25 मई को कौशलेंद्र अपनी पत्नी अंकिता के साथ हनीमून मनाने ट्रेन से सिक्किम के लिए रवाना हुए थे और 26 मई को सिक्किम के जनपद मंगन पहुंचे जहां से वे घूमने के लिए ऊपर लाचेन चले गए।

उन्होंने बताया कि 29 मई को नीचे लाचून लौटते समय सैलानियों से भरी गाड़ी बारिश के दौरान तीस्ता नदी में जा गिरी।

इस वाहन में नवदंपति के अलावा सात अन्य पर्यटक सवार थे जिसमें से दो लोग उत्तर प्रदेश, दो लोग त्रिपुरा और ड्राइवर समेत चार लोग लोग ओड़िशा से थे। ये सभी लापता हैं।

दिनेश सिंह ने कहा कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ द्वारा सतत प्रयासों के बावजूद अभी तक किसी का शव या कोई व्यक्ति जीवित नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि लापता दंपति के परिजनों ने सिक्किम जाकर डीआईजी अक्षय सचदेवा और उस क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि होटल से उनका सामान बरामद कर लिया गया है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि करने के लिए कोई निर्णायक सबूत नहीं है कि वे नदी में डूबे हैं या नहीं। घर पर मौजूद परिवार सदमे में है और किसी चमत्कार की उम्मीद कर रहा है।’’

सं राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\