देश की खबरें | सिक्किम: मंत्री ने गंगटोक में ‘खाऊ गली’ का उद्घघाटन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम के शहरी विकास मंत्री अरुण कुमार उप्रेती ने सड़कों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व स्वच्छता को बढ़ावा देने और स्थानीय उद्यमिता को सशक्त बनाने के लिए शुक्रवार को यहां राज्य की पहली ‘खाऊ गली’ का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गंगटोक, चार जुलाई सिक्किम के शहरी विकास मंत्री अरुण कुमार उप्रेती ने सड़कों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व स्वच्छता को बढ़ावा देने और स्थानीय उद्यमिता को सशक्त बनाने के लिए शुक्रवार को यहां राज्य की पहली ‘खाऊ गली’ का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि देवराली के नाम नांग में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा संचालित खान-पान की 20 दुकानें हैं, जिनमें से प्रत्येक स्वच्छता मानकों के अनुरूप तैयार स्थानीय एवं पारंपरिक व्यंजन परोसता है।
इस पहल का उद्देश्य समुदाय संचालित स्वरोजगार एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
उप्रेती ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए खाद्य सुरक्षा बढ़ाने, स्थानीय उत्पादकों का समर्थन करने और सड़क पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जिम्मेदारी से खपत को प्रोत्साहित करने में ऐसे उपक्रमों के महत्व पर जोर दिया।
मंत्री ने कहा कि ‘खाऊ गली’ स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय खान-पान स्थल व सांस्कृतिक आकर्षण का केंद्र बन सकती है।
यह परियोजना केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा वित्त पोषित है और इसका क्रियान्वयन गंगटोक नगर निगम (जीएमसी) द्वारा किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

