देश की खबरें | सिक्किम के व्यक्ति की ‘चीनी’ कहकर कर दी गयी पिटायी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में सिक्किम के एक व्यक्ति (31) को अज्ञात लोगों ने 'चीनी' कहकर उसकी बेरहमी से पिटायी की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बेंगलुरु पुलिस ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।
बेंगलुरु, 19 अगस्त बेंगलुरु में सिक्किम के एक व्यक्ति (31) को अज्ञात लोगों ने 'चीनी' कहकर उसकी बेरहमी से पिटायी की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बेंगलुरु पुलिस ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक घटना 15 अगस्त की रात की है। सिक्किम के रिंचेनपोंग शहर के निवासी दिनेश सुब्बा को नाक सहित शरीर में कई जगह चोट लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कहा कि सुब्बा सात महीने पहले अपनी पत्नी और तीन महीने के बच्चे के साथ जीविकोपार्जन के लिए बेंगलुरु आया था। पुलिस ने कहा कि वह वर्तमान में शहर के एक रेस्तरां में काम कर रहा है।
पुलिस ने बताया कि पन्द्रह अगस्त को सुब्बा ने कुछ दोस्तों के साथ अपने विवाह की सालगिरह मनाई और देर रात अकेले घर जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया।
पुलिस के अनुसार सुब्बा को 'चीनी' कहते हुए इन लोगों ने उसकी पिटायी की जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार उसकी पिटायी करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
पुलिस के एक गश्ती दल ने सुब्बा को चोटिल और दर्द से कराहते देखा। गश्ती दल ने सुब्बा को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में सुब्बा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)