देश की खबरें | सिक्किम खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को फूलों का गमला कार्यालय में रखने का आग्रह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने एक परिपत्र जारी कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यालय परिसर में हरियाली बनाए रखने के लिए कम से कम फूलों का एक गमला रखने का आग्रह किया है।
गंगटोक, 15 जुलाई सिक्किम के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने एक परिपत्र जारी कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यालय परिसर में हरियाली बनाए रखने के लिए कम से कम फूलों का एक गमला रखने का आग्रह किया है।
सोमवार को जारी परिपत्र में खाद्य और नागरिक आपूर्ति सचिव अनिल राय ने कहा, "सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाता है कि वे कम से कम फूलों का एक गमला कार्यालय में रखें और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लें। जिस व्यक्ति ने गमला रखा है, उसकी देखभाल और रखरखाव की जिम्मेदारी उसी की होगी।"
उन्होंने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि वर्तमान में कार्यालय में कोई नियमित माली नियुक्त नहीं है।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रकृति से जुड़ाव न केवल कार्यस्थल को सुंदर बनाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के लिए भी लाभकारी होता है।
सचिव ने बताया कि कार्यालय के गलियारों में कई फूलों के गमले लगाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से उम्मीद की जाती है कि वे इन गमलों की देखभाल करें ताकि कार्यस्थल में एक सुखद, स्वच्छ और हरित वातावरण बना रहे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

