एजेंसी न्यूज

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने नेहरू को जयंती पर श्रद्धांजलि दी

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 134वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने नेहरू को जयंती पर श्रद्धांजलि दी
Pandit Jawarlal Nehru Photo Credits: IANS

गंगटोक, 14 नवंबर : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 134वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने शिक्षा मंत्री कुंगा नीमा लेप्चा के साथ जेएन मार्ग पर नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. नेहरू की जयंती को देश में ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.

अपने संक्षिप्त भाषण में तमांग ने बच्चों के प्रति नेहरू के प्यार को याद किया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने समावेशी शिक्षा की पुरजोर वकालत की थी. मुख्यमंत्री तमांग ने कहा, ‘‘पंडित नेहरू बच्चों के साथ वक्त बिताना पसंद करते थे। वह सभी बच्चों को हमारे भविष्य के निर्माता के तौर पर मूल्यवान मानते थे.’’ शिक्षा मंत्री ने भी छात्रों को बाल दिवस की बधाई दी और उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2023 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).