देश की खबरें | सिख संत ने गोली मारकर आत्महत्या की, सुसाइड नोट में लिखा- किसानों का दर्द सहा नहीं जा रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने कहा कि मृतक ने कथित रूप से पंजाबी में हाथ से लिखा एक नोट भी छोड़ा है, जिसमें कहा गया है कि वह ''किसानों का दर्द'' सहन नहीं कर पा रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुलिस ने कहा कि मृतक ने कथित रूप से पंजाबी में हाथ से लिखा एक नोट भी छोड़ा है, जिसमें कहा गया है कि वह ''किसानों का दर्द'' सहन नहीं कर पा रहा है।

पुलिस नोट की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े | Delhi: दिल्ली में विदेशी नागरिकों से 100 करोड़ रुपये ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 54 लोग गिरफ्तार.

सोनीपत पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें फोन आया था कि करनाल जिले के निसिंग इलाके के सिंघरा गांव के निवासी संत राम सिंह ने कथित रूप से खुद को गोली मार ली ।

सिंह को पानीपत के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े | West Bengal: बंगाल दौरे पर किसान के घर लंच कर संदेश देंगे गृहमंत्री अमित शाह.

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक खबरों के अनुसार सिंह ने प्रदर्शन स्थल पर अपनी कार के निकट खुद को गोली मार ली। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा कि शव को एंबुलेंस में पोस्टमॉर्टम के लिये करनाल ले जाया गया। उनके अनुयायियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

बाद में शव को सिंघरा गांव में नानकसर गुरुद्वारा ले जाया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में उनके अनुयायी जुटे हैं।

करनाल के एसपी गंगा राम पुनिया ने 'पीटीआई-' को बताया कि इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now