देश की खबरें | सिख समुदाय के बुद्धिजीवियों की मोदी से मुलाकात, किसानों के मुद्दे, पंजाब के विकास पर चर्चा

नयी दिल्ली, 24 मार्च सिख समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों और बुद्धिजीवियों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और किसान कल्याण, युवा सशक्तिकरण, नशा मुक्त समाज और पंजाब के समग्र विकास पथ जैसे विविध विषयों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि यहां 7 लोक कल्याण मार्ग पर देश भर के प्रमुख सिख बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में मोदी ने एकता की भावना के महत्व पर जोर दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने निमंत्रण के लिए मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री उनके साथ इस तरह की अनौपचारिक मुलाकात करेंगे।

बयान में कहा गया है कि प्रतिनिधिमंडल ने सिख समुदाय की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री द्वारा लगातार उठाए गए विभिन्न कदमों की भी सराहना की। बयान में कहा गया है कि बैठक में किसानों के कल्याण, युवा सशक्तिकरण, नशा मुक्त समाज, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, कौशल, रोजगार, प्रौद्योगिकी और पंजाब के समग्र विकास पथ जैसे विविध विषयों पर प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्र बातचीत की गई।

प्रतिनिधिमंडल से मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा कि बुद्धिजीवी समाज के विचार निर्माता होते हैं और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से जनता को जोड़ने और शिक्षित करने के साथ-साथ नागरिकों को ठीक से सूचित करने की दिशा में काम करने का आग्रह करते हैं।

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एकता की भावना के महत्व पर जोर दिया जो हमारे देश की व्यापक और सुंदर विविधता के बीच केंद्रीय स्तंभ के रूप में कार्य करती है।

मोदी ने मातृ में शिक्षा के महत्व के बारे में बात की और कहा कि भारतीय ओं में व्यावसायिक पाठ्यक्रम विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मातृ में उच्च शिक्षा वास्तविकता बन सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)